मधेपुरा /घैलाढ़ :- प्रखंड मुख्यालय के श्री दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमण्डलीय अध्यक्ष शंकर कुमार एवं मधेपुरा जिलाध्यक्ष सुलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पत्रकारो की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक के अंत में प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष प्रभात खबर पत्रकार घैलाढ़ सविता नंदन कुमार, वरीय उपाध्यक्ष हिंदुस्तान पत्रकार सत्यम कुमार , उपाध्यक्ष जनमत की खबर एवं परमार्थ आवाज के पत्रकार विकास कुमार अकेला, कोषाध्यक्ष नेशनल न्यूज़ टाइम के पत्रकार संतोष कुमार, महासचिव दैनिक जागरण पत्रकार सतीश कुमार, सचिव नेशनल न्यूज़ टाइम के पत्रकार प्रदीप कुमार, प्रवक्ता मधेपुरा लाइव के पत्रकार पवन कुमार आजाद एवं सदस्य के रूप में मधेपुरा लाइव के पत्रकार रामपुकार कुमार को मनोनीत किया गया। साथ हीं संरक्षक के पद पर जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ विनीत कुमार आर्यन को मनोनीत किया गया। मौके पर प्रमण्डलीय अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार होने से प्रखंड ही नहीं मधेपुरा सहित कोसी प्रमण्डल के अलावे प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर तक पत्रकारो के हित में एक अलग ही माहौल बनेगा। वहीं जिलाध्यक्ष सुलेंद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारो के जनहित मामले में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मुद्दो पर मजबूती से बल दिया जाएगा। इसके लिए संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी बिहार सरकार एवं भारत सरकार से लगातार संपर्क में है। बहुत जल्द बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने की संभावना है। ताकि आने वाले समय में पत्रकार हित की रक्षा हो सके।