नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भरतपुर के पॉवर लिफ्टरों ने बनाए कीर्तिमान

नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भरतपुर के पॉवर लिफ्टरों ने बनाए कीर्तिमान

भरतपुर.वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग इंडिया एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश के उज्जैन में 3 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित हुई नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भरतपुर के पॉवर लिफ्टरों ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए नये राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाये व कई स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। राजस्थान टीम के कोच व टैक्नीकल ऑफीशियल मनीष भान सिंह के अनुसार 55 किलो भार वर्ग में कृष्णपाल ने स्वर्ण, आकाश ने रजत व कनिष्क कुनाल ने कांस्य पदक जीता। वहीं 62 किलो भार वर्ग में शिवपाल ने स्वर्ण पदक व नितिन ने रजत पदक जीता। 77 किलो भार वर्ग में शिवम ने रजत पदक जीता जबकि 85 किलो भार वर्ग में अलविन्दर ने 2 स्वर्ण पदक जीते। वहीं ध्रुव गुर्जर ने 94 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतते हुए नये राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये। इसी तरह 105 किलो भार वर्ग में देवांशु ने रजत पदक जीता। वहीं कोच मनीषभान सिंह ने मास्टर्स 85 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 105 किलो भार वर्ग में राजकुमार खटाना ने 6 स्वर्ण पदक जीते। डॉ. दीपक सिरांधना ने 120 किलो भार वर्ग में 6 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में रशिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, 84 किलो भार वर्ग में अनुपमा शर्मा ने नये राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। पॉवर लिफ्टरों की इस उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!