शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले मे एक गिरफ्तार
नोआमुंडी प्रखंड मे शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश मे आया है।
पीड़िता एक बच्चे की मां बताई जा रही है, लड़का का महिला के घर आना जाना लगा था, इसी बीच दोनो मे रिश्ता कायम हो गया। यह बात पति व समाज को पता होने से सभी ने महिला को समाज से अलग कर दिया है। महिला युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी शादी के नाम से युवक दुरी बनाने का प्रयास करने लगा। जिस कारण भुक्तभोगी ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत की है , मामले को संज्ञान में ले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है , पुलिस इस मामले की अनुसंधान मे जुटी हुई है।