
शुक्रवार को नोआमुंडी पुलिस ने दल बल के साथ नोआमुंडी मुख्य सड़क, आजाद बस्ती, नोआमुंडी बाज़ार में फ्लैग मार्च निकाला। ज्ञात हो कि रविवार मुस्लिम समुदाय बकरीद त्योहार मनाएगा। रविवार को नोआमुंडी बाजार में साप्ताहिक हाट भी लगता है, जिसमे दूर दराज गांवों से व्यापारी एवं किसान बाजार करने आते हैं। नोआमुंडी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न घटित हो एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ आज प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च नोआमुंडी में निकला गया। फ्लैग मार्च में किरीबुरू आरक्षी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार इक्का, नोआमुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी सहदेव टोप्पो, किरीबुरू महिला थाना प्रभारी आनंद तिग्गा, एसआई सुजीत कुमार, एसआई सुबिंद्र राम, एसआई पवन यादव एवं अन्य उपस्थित थें।