नोआमुंडी हीरो शोरूम में केक काट वार्ड मेंबर ने किया नए स्प्लेंडर प्लस का उद्घाटन।

सोमवार दोपहर नोआमुंडी उड़िया तालाब स्थित सुखचैन एंटरप्राइजेज हीरो शोरूम के मालिक एवं कर्मचारियों ने नए लॉन्च स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक मॉडल का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर रेणु देवी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड मेंबर ने केक काट कर एवं बलून से सजे चमचमाते 100सीसी ब्लैक स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का कवर हटाकर उद्घाटन किया। मौके पर वार्ड मेंबर सहित रेखा सिन्हा, रश्मि देवी, मुनिया देवी एवं शोरूम के मैनेजर श्यामल दास, लोकनाथ पांडा, दीपिका कुमारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।