न्यू प्राथमिक विद्यालय लोईगां के मटनगवाटांड़ स्कूल 12:30 ही हुआ बंद

रामाशीष कुमार की रिपोर्ट पाटन पलामू

न्यू प्राथमिक विद्यालय लोईगां के मटनगवाटांड़ स्कूल 12:30 ही हुआ बंद

पलामू जिला के पाटन प्रखंड के लोईगां पंचायत अंतर्गत न्यू प्राथमिक विद्यालय मटनगवाटांड़ 12:30 ही स्कूल बंद कर बच्चों को छुट्टी दे दी गई बताते चले कि जहां झारखंड सरकार शिक्षा को लेकर अहम भूमिका निभाती है और हर स्कूल को नियम अनुकूल खुलने और बंद करने का प्रावधान है वहां आज इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है और स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,जब स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार चौधरी से फोन कॉल से संपर्क कर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा जानकारी दिया गया कि हम अभी स्कूल में नहीं है हम स्कूल के मीटिंग से किशुनपुर आए हुए हैं स्कूल में एक सहायक शिक्षक शबान अंसारी हैं जो स्कूल की देखरेख कर रहे हैं वहीं शिक्षक स्कूल में नहीं पाए गए कुछ आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताएं कि स्कूल सुबह में खुला था और 12:00 बजे बंद हो गया और बच्चे सब घर खाना खाने चलेगा अब सवाल उठता है की स्कूल में मध्यान भोजन की सुविधा दी गई है तो स्कूल में मध्यान भोजन क्यों नहीं बना और किस कारण से बच्चे को स्कूल से छुट्टी लेकर अपने घर चले गए इस तरह की लापरवाहियों से साफ झलकता है कि स्कूल 12:30 बजे ही बंद कर शिक्षक घर चले गए थे वही इस विषय को लेकर शिक्षा विभाग के बीपीओ अजय कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताएं कि अगर इस तरह लापरवाही बरती गई होगी तो जांच करें कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!