पंचायती चुनाव का सरगर्मी हुआ तेज. पंचायत में डोर टू डोर घूमने लगे प्रत्याशी.

पंचायती चुनाव का सरगर्मी हुआ तेज. पंचायत में डोर टू डोर घूमने लगे प्रत्याशी.

पांडू से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

झारखंड पलामू :- पांडू प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. ऐसा ही एक नजारा पांडू पंचायत में देखने को मिला जहां पर पूर्व मुखिया शोभा देवी पांडू पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा करते नजर आए. ऐसे तो कहा जाता है कि पूर्व मुखिया शोभा देवी पूर्व में भी अपने पंचायत वासियों व प्रखंड वासियों के सुख – दुख में हमेशा शामिल होते रहती हैं परंतु आज उन्होंने अपने पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर यह साबित कर दी उनके द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस ली गई. मौके पर उपस्थित मुखिया प्रत्याशी शोभा देवी ने कही हमारे पंचायत वासी हमारे परिवार के एक अंग है. पंचायत चुनाव की घोषणा होने से पूर्व अपने पंचायत वासियों का मंतव्य लेना बेहद जरूरी समझे, जिसके कारण मैं अपने परिवार रूपी पंचायत वासियों से मिल रही हूँ. उन्होंने कहा मैं पांडू पंचायत के सभी गांव में डोर टू डोर जाऊंगी तथा अपने भगवान रूपी जनमानस से आशीर्वाद लूंगी. इसके लिए मैंने पूरी तैयारियां कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!