बारां -पंकज राठौर
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा,गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार

बारां। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर आज अचानक बारां जिले के प्रवास पर पहुंचे। श्री दिलावर ने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया और गांव में हो रही सफाई व्यवस्था का परीक्षण किया। गांव में गंदगी फैली देखकर मंत्री दिलावर नाराज हो गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और गांव में प्रतिदिन झाड़ू लगाने और घर घर से कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिए।
मंत्री दिलावर ने सबसे पहले बारां जिले की ग्राम पंचायत लसाडिया के समसपुर गांव का निरीक्षण किया। गांव में गंदगी देखने मंत्री ने लोगों से पूछा रोज सफाई नहीं होती क्या ? पंचायत की तरफ से झाड़ू लगाने कोई नहीं आता क्या ?
गांव वालों ने बताया कि कभी कबार ही झाड़ू लगता है। रोज़ नहीं लगने आते। हम खुद ही सफाई करते है। ग्राम पंचायत तामली के आकेड़ा गांव मे रास्ते पर ही रेवड़ियां पड़ी मिली। वाहन और खेती के औजार भी आम रास्ते पर ही पड़े मिले। जीने हटाने और रास्ता साफ करने के निर्देश मंत्री ने दिए।
मथनी-मथना में प्रतिदिन सफाई नहीं होती। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कचरा लेने वाली गाड़ी आज ही आई है। ग्राम तिसाया में भी गंदगी मिली। नालियां जाम है। नालियों की सफाई नहीं होती। ग्रामीणों ने सरपंच तोला की भी मंत्री से शिकायत की। पंचायती राज मंत्री ने मंडोला तथा अरदान गांव का भी निरीक्षण किया।