त्रिस्तरीय पंचायत (आम)चुनाव 2022 नोआमुंडी प्रखण्ड में शांतिपूर्ण रूप से सम्पूर्ण ,सभी मतदान कर्मी सिमित साधनों मे भी अपने जिम्मेवारी का निर्वाह करते दिखाई दिए। किसी कार्य मे सभी का योगदान महत्वपूर्ण होता है।

इस चुनाव में तापमान भी काफी था,कडी़ धुप मे भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा , जिस कारण प्रखण्ड मे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नही आई। मेडिकल टीम के लोग मतदान केंद्र पर मोर्चा संभाल रखें थे, महिला पुलिस बल भी केन्द्र पर कड़ी धुप मे अलर्ट दिखीं। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनुज कुमार एवं अंचलाधिकारी सुनील चंद्र की कुशल नेतृत्व क्षमता से ही पूरे प्रखंड में शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पूर्ण हो सका है। पूरे प्रखंड के 224 केंद्रों से सुरक्षित सभी बैलेट बॉक्स को अनुमंडल पहुंचा दिया गया है। आगे की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सुनील चंद्र ने बताया कि 22 मई सुबह 8 बजे से मतगणना जगन्नाथपुर रस्सैल +2 उच्च विद्यालय में की जाएगी।