पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित विधायक ने सुनी समस्याएं

उच्चैन (भरतपुर) 

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित विधायक ने सुनी समस्याएं


उच्चैन पंचायत समिति सभागार में आज मंगलवार को साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित, बैठक की अध्यक्षता नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह ने की, बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के सभी पंचायत समिति के सदस्य गण एवं सरपंच गणों के साथ-साथ ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे हैं एसडीएम भारती गुप्ता और तहसीलदार दिनेश यादव रहे अनुपस्थित जिस पर विधायक ने जिला कलेक्टर भरतपुर अमित यादव को किया फोन और ली जानकारी,बैठक में पानी और सड़क के मुद्दे विशेष रूप से छाए रहे, सरपंच गणों के अनुसार पंचायत समिति क्षेत्र में जेजेएम योजना, चंबल योजना जनता जल योजना के कार्य जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अटके पड़े हैं सहायक अभियंता जलदाय विभाग पर सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप, जिस पर विधायक ने सहायक अभियंता को सभी पंचायत में सर्वे कर दस दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, बैठक में विधायक कुंवर जगत सिंह ने आमजन की भी सुनी समस्याएं और निराकरण के दिए सख्त निर्देश
उच्चैन से रिपोर्टर
यतेंद्र कटारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!