बिग ब्रेकिंग
लोकेशन बांदा
रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा
पक्का रास्ता एवं नाली बनवाने को एडीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा।
सीसी रोड ना होने की वजह से ग्रामीणों को हो रही भारी दिक्कत ,कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को मजबूर है। सैनिक परिवार सहित ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को शिकायत सौंप कर रास्ता का निर्माण कराने की मांग की है।
बांदा सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मवई बुजुर्ग मजरा पट्टनपुरवा विकास से कोसो दूर है। ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ता से निकलने को मजबूर है। नौनिहाल बच्चो को स्कूल आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
देवा की सेवा में तैनात मलेट्री के जवान समेत ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया की स्थानीय लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों व ग्राम प्रधान व सचिव को लिखित रूप से अवगत कराया है ,लेकिन कई वर्ष होने के बावजूद जिम्मेदार उच्च अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, रास्ता में खड़ंजा कई अरसे पहले डाला गया था। लेकिन वह उखड़ गया और जल निकासी की व्यवस्था न होने से दल दल रास्ता हो गया है।
खड़ंजे के रास्ते पर छोटे-छोटे बबूल के पेड़ हरा घास आदि होने से कीड़े मकोड़ों का खतरा अलग से बना रहता है। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। मजबूरी में एक कच्चे रास्ते से निकल रहे है। बरसात होने पर वहां कीचड हो जाता है, कोई बीमार हो जाता है तो कच्चे रास्ते से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिवशरण वर्मा ने बताया कि यहीं पर एक परिवार के दो सगे भाई भारतीय सेना में है जो देश की सेवा में तैनात है। छुट्टी होने पर जब गांव आते हैं तो विकास न होने पर कई बार नाराजगी जाहिर की है और रास्ता निर्माण के लिए आला अफसरो का ध्यान आकृष्ट कराया है।
सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर दोनों जवानों ने इसकी लिखित शिकायत परिवार सहित खुद जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को लिखित रूप से एक वर्ष पहले दे चुके है, जिसपर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, इसके बावजूद अभी तक यहां की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द रास्ता व नाली का निर्माण कराया जाए।