जिला संवादाता जशपुर (छ.ग.) सुनिल यादव R 9भारत की रिपोर्ट
पत्थलगांव अनुविभाग्य अधिकारी के आपिस के सामने एनएच 43 मार्ग जर्जर।
पत्थलगांव के समीप पूरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक की सड़क की हालत बड़े-बड़े गड्ढे एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है जहां सड़क पर लगातार ही चार पहिया वाहन फंसकर समय के साथ आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है एनएच की हालत इतनी बद से बदतर हो चुकी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनी सड़कें भी भला ईससे अच्छी होंगी इस सड़क से होकर प्रतिदिन पत्थलगांव एसडीएम के साथ तहसील ऑफिस के सभी कर्मचारी गुजरते नजर आते हैं लेकिन एनएच की सड़क कि इतनी जर्जर एवं मौत नुमा हालत को देखकर भी जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चाधिकारी आंखें बंद कर चलते दिखाई दे रहे हैं ।जहां नागरिक इन सड़कों पर से होकर अपनी जान सलामत रखते हुए सही सलामत पहुंचने के लिए प्रार्थना करते हैं ।पूरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक की सड़क ठीक मानसून आने से पूर्व ही खुदाई कर दी गई जो सड़क पहले चलने लायक थी वह भी अब चलने योग्य नहीं रह गई है इस सड़क पर थोड़ी सी बारिश पडते ही चार पहिया वाहन फसते नजर आते हैं वही चार पहिया तो दूर दुपहिया वाहन भी चलने योग्य सड़क नहीं बची है।यदि जल्द ही इस सड़क को नहीं बनाया गया तो सड़क पूरी तरह से बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगी?
राहगीर की चलने की जगह है ही नहीं घुटने भर के गढ़े में कीचड़ भरा हुआ है राहगीर आम जन मानस काफी परेशान देखते है अनुविभाग्य अधिकारी और उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या समस्या का निदान किया जाता है या फिर पहले के जैसे हाथ पे हाथ धरे बैठा रहा जाता है।