परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए एबीवीपी राजाखेड़ा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

राजाखेड़ा,धौलपुर

परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए एबीवीपी राजाखेड़ा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी को
राजाखेड़ा महाविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष का जिसका परीक्षा केंद्र पीजी कॉलेज धौलपुर में है वह राजाखेड़ा शहर से 30 से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसको लेकर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है। कि महाविद्यालय राजाखेड़ा में ही पहले से ही परीक्षा सेंटर है। लेकिन फिर भी कुलपति के द्वारा परीक्षा केंद्र को इतनी दूर डाला गया है।जिससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में तकलीफ होती है बल्कि समय का भी दुरुपयोग होता है इतना लंबा सफर तय करने पर आने जाने में भी खतरा रहता है।वह इसके साथ ही मरेंना महाविद्यालय का भी उन्होंने परीक्षा केंद्र बदलवाने की बात वहीं दूसरी ओर राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना का सेंटर महारानी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय धौलपुर में है जो की बाडी रोड पर स्थिति है ।छात्राओं को आने जाने की असुविधा रहती है वह भी काफी दूर पर है 30 किलोमीटर से अधिक है और राजाखेड़ा 20 किलोमीटर है । पहले भी राजकीय महाविद्यालय मरैना का सेंटर राजाखेड़ा पीजी महाविद्यालय में था इस लिए पुनः राजाखेड़ा लाया जाए।ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी कार्यकर्ता गोविंद पतंजलि,राजन ठाकुर,गजेंद्र सिंह तोमर,अचल दुष्यंत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!