ब्यूरो रिपोर्ट
मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू के पाँच प्रखंडों तथा पंचायतों में मना “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार”कार्यक्रम
जिले के पाँच प्रखंडों के पाँच पंचायतों में 17 दिसंबर को “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए और इसमें आने वाले ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
जिले में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के हुसैनाबाद के पतराखुर्द पंचायत, पिपरा के दलपतपुर पंचायत, छत्तरपुर के हुटुकदाग पंचायत, बिश्रामपुर के गुरी पंचायत तथा सदर मेदनीनगर के झाबर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का निरीक्षण संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा जिले से आये अधिकारियों ने किया। पंचायत स्तरीय शिविर का उद्देश्य है कि सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उनकी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। इसके अलावा जिला, प्रखंड स्तर पर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके जरिए आमजनों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन, पशुधन योजना,सुकन्या योजना,मातृ वंदना योजना,आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, राजस्व, लगान रसीद, दाखिल-खारिज आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। आवेदनों पर तय समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टॉल विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
दिनांक 18 दिसम्बर को 6 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
जिले में शनिवार को हरिहरगंज के सरसोत पंचायत, पांडू के मुसीखाप पंचायत, चैनपुर के बंदुआ पंचायत, पाटन के रुदीडीह पंचायत, तरहसी के नवगढ़ पंचायत तथा सतबरवा के दुलसुलमा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।