एक तरफ झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं वही डालटेनगंज में जिला स्कूल के मैदान को बर्बाद करते हुए हॉस्टल निर्माण कराया जा रहा है जो गलत है उक्त बातें नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कही उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा सचिव, निदेशक, झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना एवं उपायुक्त पलामू को अभिलंब उक्त स्थान पर कार्य न करने की आग्रह किया है उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि पलामू का ऐतिहासिक जिला स्कूल का खेल मैदान धरोहर के रूप में है

इसकी संरक्षण और संवर्धन यहां की जनता और पदाधिकारियों की जवाबदेही है ऐसे में झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के डायरेक्टर किरण कुमार पासी एवं शिक्षा सचिव राजेश शर्मा द्वारा निविदा के माध्यम से जिला स्कूल में पुराने हॉस्टल को हटाकर उसी स्थान पर नया हॉस्टल का निर्माण करना है लेकिन इसके लिए टेंडर के उपरांत साइट प्लान का चयन कर अभियंता और प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद कनीय अभियंता द्वारा साइट का ले आउट किया जाता है लेकिन ऐसा न करके संवेदक जहां पर पुराना हॉस्टल को हटा कर नया निर्माण करना था वहां ना कर खेल मैदान के बीचो-बीच मनमानी रूप से ले आउट करा दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि लेआउट से पहले स्कूल के प्राचार्य और डीसी का साइट प्लान पर हस्ताक्षर कर अनुमति ले लेना चाहिए इसके बाद ही जिला स्कूल के एक साइड में निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए अगर उक्त पत्र के बाद भी कार्य नहीं रोका गया और साइट को नहीं बदला गया तो नागरिक संघर्ष मोर्चा अपने दल बल के साथ उग्र आंदोलन छोड़ेंगे और पलामू के तमाम खेल प्रेमियों के लिए खेल मैदान बचाने वास्ते जो भी करना पड़ेगा करने को तैयार हैं इसके लिए सड़क से सदन तक भी जाना पड़ेगा तो भी जाएंगे लेकिन संवेदक का मनमानी नहीं चलने देंगे। इसके लिए आज जिला स्कूल के मैदान का निरीक्षण कर नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता के अलावा गणेश कुमार रवि ,नवीन तिवारी, विनित सिंह, नीतिन आलोक, विशाल सिन्हा, बबलू चावला, अरविंद अग्रवाल सभी ने संकल्प लिया कि किसी भी हालत में खेल के मैदान को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।