पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम किशनपुर

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम किशनपुर
मंडल महिला मोर्चा के तत्वावधान में अध्यक्षा श्रीमती नीलिमा झा के द्वारा अपने सहयोगियों एवं मंडल के विभिन्न पदधारकों संग प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु हेतु महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन हवन कर्म करते हुए….
विदित है कि पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद भाजपा परिवार पीएम की लंबी उम्र के लिए देशभर में पूजा-अर्चना कर रही है।
बता दें कि बुधवार को पंजाब में फिरोजपुर में रैली के लिए पहुंचे पीएम मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इसके चलते, प्रधानमंत्री शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौट गए। प्रधानमंत्री पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में भी शामिल नहीं हो सके।
मौके पर किशुनपुर मंडल युवा अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी,मंडल सह संयोजक शाव्यसाची उपाध्याय,जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी,मंडल महिला मोर्चा महामंत्री संगीत देवी,आभा देवी,मालती देवी,पुष्पा देवी,मुन्नी देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे,जबकि पूजन हवनकर्म आचार्य श्री अमरनाथ झा जी के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!