पलामू निखिल कुमार पांडे पलामू एसपी ने किया कंबल का वितरण पलामू= पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने गरीब असहाय लोगों के बीच बाँटा कंबल

पलामू निखिल कुमार पांडे पलामू एसपी ने किया कंबल का वितरण पलामू= पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने गरीब असहाय लोगों के बीच बाँटा कंबल श्री सिन्हा ने कहा कि अक्सर कम्बल सरकारी योजनाओं के अंतर्गत एवं कई समाजसेवियों/संस्था के द्वारा निर्धनों को बांटा जाता है। मैंने यह महसूस किया कि वे कम्बल बड़े आकार के एवं थोड़े भारी होने के कारण घर में ओढ़ने के लिए तो उपयुक्त हैं, किन्तु जो लोग, विशेषकर महिलाएं जब रात के कनकनी में दातुन, दोना आदि बेचने डालटनगंज स्टेशन या बाज़ार आती हैं, तो उन बड़े कम्बल को लेकर आना संभव नहीं हो पाता है।
खुले आसमान के नीचे उनके ठिठुरन को खत्म करने हेतु कम वजन वाले मुलायम एवं अपेक्षाकृत पतले कम्बल, जो शॉल की तरह लपेटा भी जा सकता है एवं घर से लाने में भी आसानी हो, ज्यादा उपयुक्त हैं।
अतः आज शनि मंदिर एवं रेलवे स्टेशन के पास दातुन, दोना आदि बेचने वालों एवं अन्य जरूरतमंद को पतला कम्बल बांटा।
इस कार्य में कनक मंदिर के मालिक राम नरेश अग्रवाल जी ने आर्थिक सहयोग किया, जिसके लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!