पलामू निखिल कुमार पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में नक्सलि रंजन जी को लगी गोली हथियार के साथ भागने में सफल
सर्च अभियान जारी है
मेदिनीनगर पलामू ।
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के तुरकुन गाँव के जंगल में पुलिस की नक्सली रंजन जी के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन के संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है,पुलिस को सूचना मिली कि TSPC नक्सली संगठन के कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर रंजन जी के दस्ते के लगभग 15 -18 हथियार बन्द नक्सली जंगल मे हैं, जिसकी सूचना पाकर पुलिस और सीआरपीएफ 134 के जवानो ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी जिसमे लगभग पुलिस की ओर से 18 राउंड फायरिंग हुई वही नक्सलियो के द्वारा 60 राउंड फायरिंग की गई,वही इस जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली पुलिस की गोली से घायल भी हुआ,लेकिन वह फरार हो गया,मुठभेड़ के दौरान दो सदस्य सुरेंद्र भुइयां और अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया, अभी भी तुरकुन के जंगलों में पुलिस जवानों के द्वारा सर्च अभियान चलाई जा रही है,मुठभेड़ के दौरान नक्सलियो के पास से AK47 रायफल के एक मैगजीन,AK47 का 7 जिला गोली,AK47 का 3 बुलेट,AK47 का 3 खोखा,SLR रायफल का 3 खोखा,वर्दी, पिठू,बैग, खाने पीने की वस्तुएं,नक्सली पर्चा, मोबाइल फोन,पावर बैंक, ऊनी कम्बल समेत कई समानों को किया गया बरामद,मामले की जानकारी पलामू एसपी चंदन सिन्हा, सीआरपीएफ कमांडेंट सुदेश कुमार , सीआरपीएफ 2 yc अंशु मलिक ने प्रेसवार्ता कर दी।