पांडू थाना परिसर में आगंतुक कक्ष निर्माण का प्रमुख नीतू सिंह ने किया शिलान्यास

पांडू थाना परिसर में आगंतुक कक्ष निर्माण का प्रमुख नीतू सिंह ने किया शिलान्यास

15 वीं वित्त की पंचायत समिति की राशि से होगा निर्माण

पांडू: पांडू प्रमुख नीतू सिंह ने पांडू थाना परिसर में आगंतुक कक्ष निर्माण कार्य की आधारशिला रखी.
पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.

 

 

प्रखंड प्रमुख ने कहा इसके निर्माण से थाना में आनेवाले आगंतुकों, आम जनता को सहूलियत होगी.
प्रमुख ने कहा पूर्व में भी आम जनता के लिए थाना परिसर में 05 सिमेंटेड बेंच पंचायत समिति की राशि से लगवाए गए हैं.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर पासवान जी, थाना प्रभारी कुमार सौरव, मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह (सिंटू सिंह), पंसस प्रतिनिधि अरविंद मेहता सहित पांडू थाना के सभी अधिकारी, कर्मी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!