पाटन छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी।

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पाटन छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी। राहील राज ने बताया कि कल हमने और हमारी टीम ने खुद जाकर हुटूकदाग पंचायत के पटलकोहड़ा गांव का दौरा किया था। गांव में समस्या का अंबार है जिसमे से यह स्कूल का मामला बहुत बड़ा है।
पलामू जिले के छतरपुर (पूर्वी) प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय, पत्तलकोहड़ा में पेयजल की सुविधा नहीं है। वहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं परंतु पेयजल की सुविधा न होने से उन्हें कष्ट का सामना करता है। पानी पीने के लिए भी वापिस घर आना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। मध्यान्ह भोजन बनाने हेतु भी जल की आवश्यकता होती है उस पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं गाड़ीखास के मुखिया प्रमोद यादव ने बताया कि
हम सब जानते हैं कि पलामू में गर्मी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा होता है, ऐसे डिहाइड्रेशन जैसी समस्या भी उतपन्न हो जाती है। आपसे आग्रह है कि इस समस्या का निवारण जल्द हो और पेयजल उपलब्ध कराया जाए, जिससे ग्रमीण बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आ सके और वो निश्चिन्त हो कर विद्यालय जा सकें। विभाग के कार्यपालक अभियंता ने आश्वाशन देते हए कहा कि विद्यालय में जल्द से जल्द पेयजल की सुविधा बहाल किया जाने का प्रयास रहेगा। साथ ही पथलकोहड़ा गांव में अन्य सुवीधा पहुंचे ये सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर देवानन्द तिवारी, मनोज यादव, विजय भुइयाँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!