पाटन प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष बनी सरस्वती देवी:-

रामाशीष कुमार के रिपोर्ट पाटन पलामू

पाटन प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष बनी सरस्वती देवी:-

पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत भवन में वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ,जिसकी अध्यक्षता किशुनपुर पंचयात के उप मुखिया विकास कुमार साव ने की.और अभिवादन युवा समाज सेवी छोटू दुबे (श्रीनाथ) ने की.मुख्य अतिथि शिक्षक सह ग्रामीण विकास अस्परियांट विश्व दिव्यमान दुबे रहें, सभी वार्ड सदस्यों के सर्वसहमति से राजहारा पंचयात के खाम्ही गावं के सरस्वती देवी को पाटन प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया.मुख्यतिथि श्री दुबे ने कहा कि पंचायती राज के सबसे छोटे इकाई वार्ड होता है, वार्ड पंचायत के रीढ़ होते है, वार्डों को अपनी शक्ति को जानना होगा,24 अप्रैल 1993 भारत में पंचायती राज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था क्योंकि इसी दिन संविधान (73वाँ संशोधन) अधिनियम, 1992 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ और इस तरह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को वास्तविकता में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया था।श्री दुबे ने कानूनी अधिकार और गठन के बारे में बताया तथा पंचायती राज अधिनियम के बारे में बताया और उनसे सम्बंधित समस्याओ से भी अवगत कराया ग्राम सभा 1993 की धारा 6(1) के अनुसार राज्यपाल द्वारा अनुसूचित किया गया की एक ग्राम सभा होगी। धारा 8 पचायतो का गठन और धारा 9 द्वारा पंचायत अवधि का प्रावधान किया गया !प्रखंड अध्य्क्ष सरस्वती देवी ने कहा कि सभी वार्डों का उनका हक दिलवाया जाएगा, हर संभव उनकी मदद किया जाएगा.इस मौक़े पर उपाध्यक्ष संजय राम , सचिव प्रीति कुमारी , महासचिव अनुज कुमार सिंह , महा मंत्री सुनीता देवी , संगठन मंत्री सीमा देवी , मिडिया प्रभारी रूबी देवी सूचना मंत्री अखिलनंद सिंह आदि को सर्वसम्मति से चयन किया गया.इस मौक़े पर हिसरा बरवाडीह के उपमुखिया श्याम पाण्डेय,सिरमा पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि मुन्ना राम,रामाशीष कुमार इमली(जाँघसी ),सुंठा उपमुखिया एवं सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!