पानी की समस्या को लेकर न्यायालय ने दिया निर्णय

खबर धौलपुर से

पानी की समस्या को लेकर न्यायालय ने दिया निर्णय

 

धौलपुर- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर नंबर 4 मैं फ्लैट बने हुए हैं जिनमे पीने का पानी नहीं आ रहा था जिसको लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैट नंबर 4E /48 के मालिक एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र सारांश अग्रवाल ने हाउसिंग बोर्ड के विरूद्ध स्थाई लोक अदालत में केस दायर किया था जिसकी पैरवी खुद प्रार्थी सारांश अग्रवाल ने की l जिसका निर्णय आज दिनांक -12/6/2024 को आया जिसमे न्यायालय स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट जी के द्वारा विपक्षीगण को आदेश दिया गया की प्रार्थी सारांश अग्रवाल के फ्लैट में सुचारू रूप से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से करीब 35 से 45 मिनट प्रतिदिन पानी फूल प्रेशर के साथ दिया जावे l इस मौके पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य वीरेंद्र उपाध्याय , रामदत्त श्रोती व पेशगार संजय शर्मा , एलडीसी मनीष मीना , स्टेनोग्राफर रेणु व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार अग्रवाल मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!