R9 भारत से सतेंद्र कुमार का रिपोर्ट छतरपुर पलामू
पिपरा थाना की पुलिस की लापरवाही ने अविनाश राम को लिया जान
आखिर जिम्मेवार है कौन??
युवा एकता मंच पलामू अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक उम्मीदवार (छतरपुर पाटन) संदीप सरकार ने ब्यान जारी कर खैरादोहर निवासी अविनाश राम की रिम्स में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया। बताया की यह काफी दुखद घटना है।
छतरपुर: प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक रोड में लखन विश्वकर्मा के गैरेज के पास 10 जुलाई 2024 को पिपरा थाना के बोलेरो वाहन से हुए सड़क दुर्घटना में घायल अविनाश राम की रिम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अविनाश राम अकेले मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार की रोजी-रोटी चला रहे थे । जिनकी मृत्यु से परिजनों पर दुख की पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क दुर्घटना के बाद अविनाश राम को तात्कालिक इलाज पल्स अस्पताल रांची में कराया गया था लेकिन पैसे के अभाव में रिम्स में भर्ती कराना पड़ा।जहां स्पाइनल कोड के ऑपरेशन के बाद अविनाश राम ने दम तोड़ दिया। बरियातू थाना की पुलिस ने रिम्स में अविनाश राम के माता पिता से फर्द बयान लिया है, जिसमें कहा गया है कि छतरपुर में उनका बेटा सीमेंट व्यव्सायी अमित जायसवाल के काम से बाइक से जा रहा था। उसी दौरान ब्लॉक रोड स्थित लखन विश्वकर्मा के गैरेज से निकलते वक्त पिपरा थाना की गाड़ी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बच्चे को धक्का मार दिया जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश भरा है पिपरा थाना की पुलिस /पलामू पुलिस के द्वारा न तो किसी तरह की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई और ना ही मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा न किसी ने सुध तक लिया। ग्रामीणों एवं युवा एकता मंच पलामू की ओर से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुआवज़े की मांग जा रही है । उक्त मामले पर पलामू पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक महोदया को सहानुभूतिपूर्वक विचार करनी चाहिए।
इस मामले में एक बात तो साफ है कि इस पिपरा थाना की पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए अविनाश की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी, और उनकी लापरवाही ने अविनाश राम की जान ले लिया। अविनाश राम की मृत्यु से सिर्फ खैरदोहर ही नहीं बल्कि पूरे छतरपुर क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
यदि दोषियों पर कार्रवाई और परिजनों की मुआवजा नहीं दी जाएगी तो शीघ्र ही युवा एकता मंच पलामू के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी।