पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

भरतपुर 2सितंबर

पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

 

भरतपुर.शहर के रंजीत नगर स्थित स्वास्थ्य मंदिर में सोमवार को टीम अभिषेक भरतपुर के संस्थापक एवं समाजसेवी स्व. श्री जनेन्द्र जैन की पुण्य तिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर एवम् श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉक्टर सुभाष गर्ग द्वारा किया गया और गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरित कर स्व. जनेन्द्र जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चिकित्सा परामर्श शिविर में जौहरी हॉस्पिटल भरतपुर की डॉक्टर बबीता महला द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई एवं दंत चिकित्सा शिविर में डॉक्टर सौरभ शर्मा एवं डॉक्टर परण शर्मा द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंदिर के संस्थापक डॉक्टर वीरेंद्र अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी दीनदयाल सिंघल, टीम अभिषेक के अध्यक्ष राकेश गोयनका, विष्णु गर्ग, धीरज जैन, पूर्व पार्षद अशोक लवानिया, सुमित तनेजा, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीतू राजोरा, नीरज शर्मा एडवोकेट, महबूब खान, तरुण जैन, दलबीर सिंह, राजीव सिंह, गौरव बंसल, देवेंद्र पाल एडवोकेट, राधेश्याम मडरपुर, सुरेश मदेरणा , मनोज पोद्दार, डॉक्टर लोकपाल सिंह, भारत कलरा, आयुष जैन, निश्चित जैन, पीयूष जैन, हर्षित जैन, अनन्या जैन, धान्या जैन, प्रियंका जैन, पूजा जैन, श्वेता जैन, नेहा सिंह, पूनम शर्मा आदि ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!