पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा रात्रि भ्रमण करके न केवल थाना गैड़ास बुजुर्ग अंतर्गत विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बल्कि रात्रि में पुलिसकर्मियों के रात्रि गस्त व पिकेट ड्यूटी का भी रात में पहुंचकर भौतिक निरीक्षण भी किया। अचानक रात में पुलिस अधीक्षक के क्षेत्र में पुलिस के अपने ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारियों की सही स्थिति जानकारी लेने पहुंचने पर जिले के तमाम अधीनस्थ पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया ।
बीती रात को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना गैड़ास बुजुर्ग अंतर्गत शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की चेकिंग कर जायजा लिया गया तथा ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी रिस्पांस टाइम भी चेक किया गया । पीआरबी सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
ब्यूरो चीफ सुशील श्रीवास्तव