R9 भारत TV बलरामपुर से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण

, शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
आज शुक्रवार को प्रातःकाल पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक लाइन को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय,शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय, डीसीआर शाखा, मालखाना, भोजनालय, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया ।
यूपी 112 के दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया। तैनात कर्मियों की कार्य कुशलता व दक्षता की भी जांच की गई। चार पहिया वाहनों में सदैव दंगा नियंत्रण उपकरण रखने, यूपी 112 की गाड़ियों/ टैवलेट के बेहतर रखरखाव के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।