नमाज के बाद गले मिल कर दी गयी ईद की बधाई ।।
जम कर चला सेवई का दौर।
मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
मंगलवार को प्रखंड के सभी ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी गयी। जिसमे विश्व शांति संप्रदायिक सौहार्दय स्वस्थ समाज विकसित भारत की दुआ अलाह ताला से मांगी गई। ईद उल फित्र का पावन पर्व रमजान के पवित्र महीने के बाद आता है। रोजेदार रमजान के महीने में रोजा रखते हैऔर अल्लाह की इबादत करते है । यह खुशियो का त्योहार आपसी प्रेम भाईचारा और एकजुटता का प्रतीक है। रोजेदारों ने इस पावन पर्व को शांति सदभाव और हर्षोउल्लास के साथ मनाया। तथा कामना की गई कि यह पर्व सभी के जीवन मे शांति और खुशिया प्रदान करे। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे से गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। सुबह से ही ईदगाहों के समीप चहल पहल और रौनक दिखी। इसके बाद जमकर सेवइयों का दौर चला।
प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह दरोगा विनोद कुमार सिंह इकबाल खान बिहारी सिंह सुधांशु शेखर सिंह संजय कुमार बाल्मीकि सिंह प्रशिक्षु दारोगा बसंत कुमार राजीव कुमार राजीव रंजन अनुज कुमार आदि बल बल के साथ प्रखंड के समस्त ईदगाह में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग करते रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा अंचलाधिकारी सूरज कांत
प्रखंड प्रमुख सुकतामुखी। प्रमुख नरेश कुमार यादव प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली ए एच होली मिशन के डायरेक्टर जुबेर आलम आदि ने समस्त प्रखंड वासियों को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामना दी है।