पूर्वजों की विरासत और संस्कृति की ओर लौटना आवश्यक……आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह राजेंद्र राठौर।
गोपालपुरा मंडल के गुनपुर गांव में विराट हिंदू सम्मेलन,550 से अधिक लोगों की सहभागिता।

राजाखेड़ा। गोपालपुरा मंडल के गुनपुर गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के आठ गांवों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह राजेंद्र राठौर ने कहा कि हिंदू समाज को अपने पूर्वजों की विरासत, परंपराओं और संस्कृति की ओर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकता के लिए सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी सामाजिक दायित्व बताया।
सम्मेलन में पागल दास बाबा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज में जागरूकता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर खंड सह कार्यवाह विजय सिंह,खंड शारीरिक प्रमुख अवधेश,खंड सह सेवा प्रमुख कुश राठौर,मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष रामकुमार तोमर एवं मंडल कार्यवाह देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान अभिषेक ठाकुर,
प्रांशु परमार,सतीश तोमर,
कान्हा परिहार,विकाश ठाकुर और अन्य आसपास के गांवों के ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिक संतानों की माताओं को ‘वीर माताओं’ के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में लगभग 550 से अधिक पुरुष, महिलाएं एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया।
अंत में गुनपुर गांव के आमजन द्वारा प्रसादी का आयोजन किया गया।सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव राजाखेड़ा