पूर्वडीहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पूर्वडीहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह

“पूर्वडीहा विकास समिति” के द्वारा कार्यालय प्रांगण पूर्वडीहा में किया गया .पंचायत के मुखिया संतोष दुबे ( पपलू दुबे) का स्वागत पूर्वडीहा विकास समिति के सचिव उमाशंकर दुबे ने माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर किया। पंचायत के उपस्थित छह वार्ड सदस्यों उषा रानी, खुर्शीदा, बीवी, मनीषा देवी, सरिता देवी, अमित कुमार दुबे और निरंजन कुमार दुबे का भी स्वागत अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके किया गया. पूर्व मुखिया अरुण दुबे का स्वागत समिति के के कोषाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे ने किया। मंच का संचालन बहुत ही अच्छी तरह से ओम प्रकाश दुबे ने किया।

इस स्वागत समारोह में पंचायत के प्रबुद्ध व्यक्तियों कामता प्रसाद दुबे , रमाकांत द्विवेदी, श्याम किशोर दुबे, ओम प्रकाश दुबे,अरुण दुबे, संतोष दुबे , पुखराज दुबे, दिनेश दुबे का स्वागत समिति परिवार के तरफ से किया गया। स्वागत समारोह में समिति की ओर से शिशिर कुमार दुबे, उमाकांत दुबे, नरेंद्र कुमार दुबे, अजीत कुमार दुबे, दिवाकर दुबे, प्रवीण दुबे, विकास कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट, योगेंद्र कुमार दुबे ने अग्रणी भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन समिति के अध्यक्ष शिशिर कुमार दुबे ने किया। पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों से आग्रह किया गया कि आप बिना भेद भाव के अपने पंचायत के विकास के कार्य करें. पूर्वडीहा विकास समिति हर विकास कार्य में आप के साथ रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!