पेयजल संकट से निपटने को लेकर प्रखंड समन्वयक सक्रिय, जलसहियाओं से ली चापाकल व जलमिनार की स्थिति की जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पेयजल संकट से निपटने को लेकर प्रखंड समन्वयक सक्रिय, जलसहियाओं से ली चापाकल व जलमिनार की स्थिति की जानकारी

 

हैदरनगर : प्रखंड सभागार में आयोजित एक विशेष बैठक में प्रखंड समन्वयक हरसु कुमार दयानिधि ने भीषण गर्मी को देखते हुए संभावित पेयजल संकट से निपटने की दिशा में सक्रिय पहल की। उन्होंने क्षेत्र की सभी जलसहियाओं से चापाकलों और जलमिनारों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और उनकी नियमित निगरानी का आग्रह किया।

श्री दयानिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी न हो, इसके लिए तकनीकी खराबियों या जल स्रोतों की अस्थायी समस्याओं की तुरंत सूचना दी जाए, ताकि त्वरित समाधान संभव हो सके। उन्होंने जलसहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता समुदाय के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में जलसहियाओं की भूमिका सराहनीय रही है।

उन्होंने जलसहियाओं से आग्रह किया कि वे ग्रामीणों को स्वच्छ जल के महत्व और सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करें। साथ ही यह भी जानकारी दी कि प्रशासनिक स्तर पर जल स्रोतों की मरम्मत और नए स्रोतों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रखंड प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे यह कदम यह सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं कि आगामी गर्मी के मौसम में किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!