कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
पैक्स कंप्यूटराइजेशन कोरबा जिला का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विभागीय अधिकारी हुए सम्मानित

कोरबा//केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना पैक्स कम्प्यूटराइजेशन अंतर्गत संचालित मिशन गो लाइव के अंतर्गत राज्य की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को गो लाइव करने में महत्वपूर्ण भूमिका एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए कोरबा जिला को प्रथम स्थान दिलाने पर उपपंजीयक श्रीमती पूर्णिमा सिंह , एस. के.जोशी नोडल अधिकारी एवं सहकारी समिति कटघोरा के समिति प्रबन्धक विनोद कुमार भट्ट को सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा, प्रशस्ति-पत्र , एवं छ. ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर द्वारा मोमेन्टो के साथ गमछा भी प्रदान किया गया। कोरबा जिला की सभी 41 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां को गो लाइव करने में समिति के प्रबंधक एवं ऑपरेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही विशेष करके ऑपरेटर जिन्होंने इसे सर्वोच्च वरीयता के साथ पूर्ण किया। इस कार्य को पूर्ण करने में सहकारिता विभाग के अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा सिंह उपपंजीयक एस.के. जोशी नोडल अधिकारी का सत प्रतिशत विशेष योगदान रहा इन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा जिला ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त किया इसके लिए पूरा कोरबा जिला में हर्ष व्याप्त है।