भरतपुर 15 जुलाई
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भरतपुर.सोमवार को जिला कलक्टर अमित यादव एवं उपखंड अधिकारी नदबई गंगाधर मीना द्वारा लखनपुर उप तहसील मुख्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर, उनके संरक्षण एवं संवर्धन की अलग-अलग जिम्मेदारी सदस्यों को सौंप गई। इस मौके पर राकेश शर्मा अटारी, सुशील शर्मा, समाजसेवी महेश लखनपुर, राजेश टोहिला, हरेन्द्र सिंह,सहायक प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, पटवारी धर्मेन्द्र, एएसआई श्रीलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे