पौधा रोप कर किया इस अवसर पर शीशम महोगनी आदि के 101 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया…..

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का 45 वां जन्मदिवस 7 सितंबर बुधवार को कार्यकर्ताओं के निजी पार्कों में

धौलपुर जिला कॉन्ग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर मनाया वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कदम का पौधा रोप कर किया इस अवसर पर शीशम महोगनी आदि के 101 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमित मुदगल ने कहा कि सभी जनमानस अपने प्रियजन के शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण जैसे सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम करें महिला जिला अध्यक्ष भावना सिंघल सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि जिस प्रकार हम भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए धन दौलत एकत्रित करते हैं उसी प्रकार हम सभी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण रखने के लिए भी वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप कंसाना एवं धौलपुर विधानसभा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा कि कन्यादान से भी बड़ा दान वृक्षारोपण का होता है संसार में प्रदूषण बहुत बढ़ रहा है ऑक्सीजन की उपलब्धता कम है इस कमी को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पौधों को पालने का काम करें इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीतू कंसाना छात्रा प्रमुख मानसी यादव किशोर कुमार योगेश शर्मा प्रशांत बघेला मोंटी यादव पंकज शर्मा सूरज सिकरवार रवि बघेला रामनरेश सरपंच राजेंद्र बाथम धर्मेंद्र कुमार प्रदीप कंसाना सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर
बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!