प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की,कहा प्रकृति से प्रेम ही मनुष्य को मनुष्य बनें रहने मदद करता है, इसलिए एक पेड़ अवश्य लगाएं

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की,कहा प्रकृति से प्रेम ही मनुष्य को मनुष्य बनें रहने मदद करता है, इसलिए एक पेड़ अवश्य लगाएं

“घर-घर बाड़ी घर-घर पेड़, जीवन में हो खुशियां ढेर” सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को शाखा डाल्टनगंज के सौजन्य से पाटन के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुल्ही में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, बीडीओ डॉ अमित कुमार झा व सीओ प्रवीण कुमार सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल की वार्डन सुषमा कुमारी ने सभी अतिथियों व समूह शाखा के पदाधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया तो वहीं विद्यालय की बच्चियों ने सुमधुर आवाज में स्वागत गान प्रस्तुत किया । मौके पर शाखा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने समूह द्वारा संचालित जन-उपयोगी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।सभी अतिथियों ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित देशहित से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना की। प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि बालिकाएं भी प्रर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। ताकि सबके सहयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। बीडीओ डॉ अमित कुमार झा ने कहा कि प्रकृति से प्रेम ही मनुष्य को मनुष्य बनें रहने में मदद करता है। इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों में भी आत्मा का वास होता है।इन्हें सहेजने में हम सबकी भागीदारी आवश्यक है। प्रत्येक मनुष्य में अपार शक्ति है। इसलिए एक पेड़ लगाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अवश्य दें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी ने किया। मौके पर शाखा मंत्री प्रताप नारायण शाही, प्रचार मंत्री अनुराग सिंह, व्यवस्थापक योगेन्द्र नारायण सिंह, वरिष्ठ सदस्य अजय बक्सराय, ललित नारायण सिंह,अनुज सिंह, डॉ नरसिंह, जितेंद्र सिंह, वामदेव मेहता, शिक्षिका रीना कुमारी, स्वेता कुमारी,रीना श्रीवास्तव,रूपा सिन्हा,विनय कुमार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!