प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

भरतपुर 12 अगस्त

प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

भरतपुर. प्रजापति विकास सेवा समिति की ओर से द्वितीय प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सेवर रोड स्थित मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग मौजूद रहे। प्रतिभावान सम्मान समारोह में डॉ. सुभाष गर्ग ने प्रजापति समाज के प्रतिभावान बालक बालिकाओं एवं राजकीय सेवा में चयनित होने वाले युवाओं के साथ ही खिलाडियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को डॉ. गर्ग ने सम्बोधित करते हुए समाज के लोगों से आव्हान किया कि वे अपने बच्चों को पढा लिखाकर योग्य बनाएं ताकि वे देश के विकास में सहभागी बन सके। डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजनों से प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे जब शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हांसिल करते है तब खुशी मिलती है। इस दौरान डॉ. गर्ग का समाज के लोगों ने माला, साफा, पटका व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर सेवर प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दयाचंद पचौरी, पूर्व पार्षद समुन्दर सिंह, उदय सिंह, दिगम्बरसिंह खटाना, विजय सिंह, प्रेमसिंह प्रजापत, मांगीलाल, श्यामसिंह, हेमसिंह, संदीप कुमार, सुरेन्द्र सिंह, भरतसिंह, भगवान सिंह, राजेन्द्र, सुरेन्द्र सिंह सहित प्रजापति समाज के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!