प्रतापपुर योगियारा पथ के बेल्डिंग दूकान के पास प्रेमियर स्कूल की छात्रा मोटरसाईकिल दुर्घटना मे घायल ।

प्रतापपुर योगियारा पथ के बेल्डिंग दूकान के पास प्रेमियर स्कूल की छात्रा मोटरसाईकिल दुर्घटना मे घायल ।

प्रतापपुर/चतरा

प्रखंड के प्रतापपुर योगियारा पथ में शनिवार को सुबह बेल्डिंग दूकान के समीप एक नर्सरी क्लास की छात्रा मोटरसाईकिल दुर्घटना मे घायल हो गई।छात्रा प्रेमियर स्कूल की सोनाक्षी कुमारी पिता रंजीत कुमार प्रतापपुर तेली मुहल्ला की निवासी बतायी जाती है।जानकारी के अनुसार सोनाक्षी शनिवार सुबह अपने घर से प्रतापपुर योगियारा पथ के कसमार के प्रेमियर स्कूल पैदल जा रही थी।इसी दौरान छात्रा दाहिनी ओर ज्योहीं स्कूल की ओर मुडी वैसे ही एक मोटरसाईकिल सवार ने उसे चपेट मे ले लिया।जिससे वह गिरकर घायल हो गई।उसे हाथ पैर मे चोट लगी है।हलांकि मोटरसाईकिल सवार अपने ही मोटरसाईकिल से नीजी अस्पताल मे ले जाकर भर्ती किया तथा प्राथमिक ईलाज कराया।मौके पर छात्रा की परिजन व स्कूल के शिक्षक पहुंचकर छात्रा के ईलाज कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!