ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड
प्रदीप राम बने झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र इकाई के सचिव
——————————————
9 जनवरी 2022, मेदिनीनगर
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सिंगराकला वार्ड नं०-1 निवासी प्रदीप राम को झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम इकाई का सचिव मनोनीत किया गया है।
आज जेकेएम के नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम के बुद्धा स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि प्रदीप रामजी के नगर सचिव बनने से मेदिनीनगर में मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा,साथ ही निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में शहरी सुविधाओं की उपलब्धता व अनावश्यक शुल्क वसूलने के खिलाफ भी आन्दोलन किया जाएगा।