प्रदेश सरकार सुनिश्चित बना रही महिला सशक्तिकरणः सुखराम चौधरी

क्रमांक 374/2022    सोलन       दिनांक 01.05.2022
प्रदेश सरकार सुनिश्चित बना रही महिला सशक्तिकरणः सुखराम चौधरी
बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को किया लाभान्वित

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैाधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियांे को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हांे। सुखराम चैाधरी आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुखराम चैाधरी ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के एक समान अवसर प्रदान करें।
उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 21-21 हजार रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने यह राशि रब नूर पुत्री श्रीमती मनदीप कौर ग्राम भांग्ला, दिव्या पुत्री दर्शन सिंह ग्राम राजपुरा, हर्षिता पुत्री महेंद्र सिंह ग्राम राजपुरा तथा दीपाली पुत्री दविंदर सिंह ग्राम राजपुरा को यह एफडी प्रदान की।
उन्होंने शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि सुषमा पुत्री लाजो देवी ग्राम धुंधली, गुरप्रीत कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कलां, जसवीर कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कला, दीक्षा पुत्री श्रीमती सुरजीत सिंह ग्राम ढांग उपरली, परमजीत कौर, कुलवीर कौर ग्राम दभोटा को एफडी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!