R9,भारत से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट छतरपुर पलामू
प्रशासन अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाई करे – इंजीनियर सुरेश कुमार*
दिनदहाड़े एक युवक को छतरपुर में थाना के सामने गोली मार कर की हतेया
सुरेश कुमार (इंजीनियर), अध्यक्ष उम्मीदवार, छतरपुर में घट रहे घटनाओं पर काफी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की संपन्नता उस क्षेत्र में व्याप्त शांति पर निर्भर करता है। यदि शांति होगी तो अच्छा व्यापार होगा, अच्छी शिक्षा होगी, सामाजिक माहौल अच्छा रहेगा और विकास के सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से होते रहेंगे। क्षेत्र में शांति होने से सामाजिक माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहता है। और यदि अशांति रही तो उसे क्षेत्र का विकास चाहे किसी भी क्षेत्र में हो बाधित होता है।
वर्तमान समय में छतरपुर में जो एक के बाद एक घटनाएं घट रही है, नरेश ठाकुर की घटना और शुभम गुप्ता की हत्या, उससे साफ जाहिर होता है कि छतरपुर जो शांति के लिए जाना जाता था अब वह भंग होने लगा है। यहां के लोगों के बीच भय का माहौल पनपने लगा है। जिस तरह से लोगों की हत्याएं हो रही है इसे साफ जाहिर होता है की छतरपुर की जनता चाहे कोई भी हो सुरक्षित नहीं है।
छतरपुर प्रशासन से लोगों की बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि अमन चैन और शांति बनाए रखना यहां के प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।