प्रांतीय आह्वान पर नर्सेज ने अपनी मांगो को लेकर किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

खबर धौलपुर से

प्रांतीय आह्वान पर नर्सेज ने अपनी मांगो को लेकर किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

आज दिनांक 3 अगस्त को नर्सेज ने अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर आंदोलन तेज करते हुए जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार गेट मीटिंग कर दो घंटे किया विरोध प्रदर्शन

 

नर्सेज संघर्ष समिति धौलपुर के जिला संयोजक हरिशंकर शर्मा व अमृत लाल द्रोण ने संयुक्त बयान जारी कर बताया सरकार की अनदेखी कि वजह से प्रांतीय आह्वान पर आज से नर्सेज अपने आंदोलन को तेज करते हुए प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पूरण सिंह व मुकेश शर्मा,विनोद चौधरी ,निरंजन सिंह ,सरदार सिंह , सुरेश सिकरवार ,सतीश शर्मा ने बताया की आज के वाले विरोध प्रदर्शन से आपातकालीन सेवाओं को प्रदेश की जनता का हित देखते हुए मुक्त रखा गया । नर्सिंग ट्यूटर मोहर सिंह मीना व नर्सिंग ऑफिसर सोहन सिंह ने बताया की नर्सेज प्रदेश की जनता को परेशानी में नहीं डालना चाहती है इसलिए अभी तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान केंद्रित करने का का प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी सरकार की इतनी बड़ी अनदेखी नर्सेज को बड़े आंदोलन की तरफ धकेल रही है जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी । लोकेश तिवारी व अबरार खान ने अपने उद्बोधन में बताया की सरकार जल्द वार्ता के माध्यम से नर्सेज की मांगो का उचित समाधान निकले अन्यथा आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा नर्सेज आंदोलन होगा । इस मौके पर जूली वर्मा , जोली साजू, सविता, प्रतिमा मुदगल, विश्मबर, रवि शर्मा, जगदीश सिंह मान, जितेंद्र कुमार , विवेक , श्रीकांत , शशिपाल सिंह चौधरी, देवेश शर्मा, संजय राठौर,परहलाद सिंह, नीरज मीना , रामप्रकाश, राहुल ,पंकज मुदगल , लाखन सिंह, कोमल सिंह , गजेंद्र यादव इत्यादि बड़ी संख्या में नर्सेज व नर्सिंग छात्र भी मौजूद रहे ।

उपेंद्र दीक्षित R 9 भारत धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!