बंशीपहाड़पुर वन क्षेत्र से अवैध सैंड स्टोन पत्थर भरकर ला रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,

रुदावल ( भरतपुर) 

बंशीपहाड़पुर वन क्षेत्र से अवैध सैंड स्टोन पत्थर भरकर ला रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,

मुख्य वन संरक्षक पी काथिरवेल के निर्देश पर वन विभाग ने वन खण्ड क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।सीसीएफ के उड़नदस्ता व बंशी पहाड़पुर नाके की टीम ने बंशी पहाड़पुर वन खण्ड क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध सैंड स्टोन पत्थर से भरी तीन ट्रेक्टर-ट्राली को जब्त किया है।इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापामार कार्रवाई होने की सूचना सभी जगह फैल गई।वन नाका प्रभारी दीपक उपाध्याय ने बताया कि सीसीएफ भरतपुर ने वन क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। सीसीएफ के उड़नदस्ता ने बंशी पहाड़पुर नाके की टीम के साथ बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से अवैध सैंड स्टोन भरकर ला रही तीन ट्रेक्टर-ट्राली को जब्त किया है।टीम ने खननकर्ताओं के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।कार्रवाई के दौरान फोरेस्टर दीपक उपाध्याय, वन खण्ड प्रभारी गौरव बंसल सहित सीसीएफ का छापामार कार्यवाही करने वाला उड़नदस्ता मौजूद रहा।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!