बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का हुआ बैठक हुई संपन्न

वीडियो पताही थाना में शांति समिति के बैठक में उपस्थित लोग

पताही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाने को लेकर की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने की, शांति समिति के बैठक में प्रखंड क्षेत्र जनप्रतिनिधियों व विभिन्न दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया । थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है इसे सब कोई मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये है , पुलिस बल को मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिनियुक्त कीया गया है असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी । बैठक में दरोगा अजित कुमार गुप्ता , धीरेन्द्र सिह ,पताही पूर्वी पंचायत के मुखिया कृष्ण मोहन सिह बेतौना मुखिया रामबाबु कुमार , बड़ाशंकर मुखिया शेर मोहमद, मो कासिम साहब सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!