बड़बिल थाना क्षेत्र में ट्रक लूट की साजिश नाकाम, एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

 

 

बड़बिल थाना क्षेत्र में ट्रक लूट की साजिश नाकाम, एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

ओडिशा के बड़बिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी ट्रक लूट की साजिश को विफल कर दिया है। यह घटना 25 जून, बुधवार को राज्य राजमार्ग-10 पर दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई।बड़बिल थाना प्रभारी अशोक कुमार नायक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़बिल पुलिस की डे-पेट्रोलिंग टीम को दोपहर करीब 2:35 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व नालदा की ओर जा रहे ट्रकों को हथियार के बल पर लूटने की कोशिश कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर पाया कि कुछ ट्रक रुके हुए हैं तथा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना अंतर्गत ग्राम गुरा निवासी गर्दी बालमुचू के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
बड़बिल पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट:(ओडिशा) R9.भारत ब्यूरो चीफ सज्जाद आलम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!