बदलाव संकल्प महासभा को लेकर कोडरमा में टाईगर जयराम महतो करेंगे संबोधन ll
कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर बदलाव संकल्प सभा को बनाए सफल : जेबीकेएसएस नेता कृष्णा यादव ll
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा :- जेबीकेएसएस द्वारा गुरुवार को कोडरमा जिला के तिलैया प्रखंड मैदान में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जा रहा है, जिसका संबोधन जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो करेंगे, कार्यक्रम में जेबीकेएसएस के छात्र नेता मनोज यादव छात्र नेता देवेंद्र महतो मोतीलाल महतो संजय मेहता रत्नेश कुमार रविशंकर यादव रोहित यादव प्रेम नायक चंदन कुमार,भी उपस्थित रहेंगे। सभा में युवाओं की वर्तमान दशा एवं उन्हें सही दिशा देने का प्रयास किया जायेगा। जिसमे टाईगर जयराम महतो युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे एवं झारखंड वासियों के खतियानी हक अधिकार का आवाज बुलंद करेंगे।इस बाबत बरही विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता जेबीकेएसएस के सदस्य कृष्णा यादव ने सभा में अधिक से अधिक लोगो को भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।