नोआमुंडी बाजार से नोआमूंडी स्टेशन जाने वाले सड़क में बड़े बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नोआमुंडी से रामतीर्थ, जैंतगढ़, चंपुआ जाने का यह मुख्य मार्ग है।

हर दिन सैंकड़ो गाडियां इसी सड़क से गुजरती है। राहगीरों को ये गड्ढे पार करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम अब शुरू हो ही गया है, वर्षा का पानी भी इन गड्ढों में भरजाने के बाद ये गड्ढे जान लेवा भी बनते जा रहें हैं। खराब सड़क कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नोआमुंडी मुख्य बाजार से स्टेशन जाने के क्रम में भारत पेट्रियम एवं नवनिर्वाचित महूदी मुखिया लक्ष्मी देवी के निवास के समीप सड़क की यह दुर्दशा है।