बयाना में इसी सत्र से प्रवेश किया जाएगा शुरू
पीजी कॉलेज से अब हिन्दी साहित्य में कर सकेंगे एमए

बयाना। कस्बे के राजकीय पीजी महाविद्यालय में अब छात्र-छात्राओं को हिन्दी साहित्य विषय में एमए करने के लिए बयाना से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब इस महाविद्यालय से इसी सत्र में एमए हिन्दी के लिए प्रवेश मिलना शुरू हो जाऐगा। यह महाविद्यालय दो साल पहले ही स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत किया गया था।
महाविद्यालय में अब तक केवल एक मात्र विषय भूगोल को ही रखा गया था। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हनुमान मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी के भूगोल के साथ दूसरे विषय के रूप में राज्य सरकार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी साहित्य को शुरू करने की मंजूदी दी है। इसके बाद अब इसी सत्र से हिन्दी में एमए के लिए प्रवेश प्रकिया जारी की जाएग। इसके साथ ही हिन्दी साहित्य विषय में पीजी स्तर के दो पद भी स्वीकृत किए गए हैं।