बयाना में गुर्जर महासभा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, एमबीसी आरक्षण को केन्द्र की नौंवी अनुसूचि में शामिल कराने की मांग

बयाना। बयाना में आज अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की स्थानीय इकाई की ओर से क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली को ज्ञापन सौपकर एमबीसी वर्ग के 5 प्रतिशत आरक्षण को केन्द्र की नौंवी अनुसूचि में शामिल कराए जाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय महासभा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष हरीराम अमीन, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर पटेल, ब्लॉक महामंत्री विजयसिंह सहित समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपते समय महासभा के पदाधिकारीयों ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से एमबीसी वर्ग के आरक्षण को अभी तक नौवीं अनुसूचि में शामिल नही किए जाने से एमबीसी वर्ग को उसका समुचित लाभ नही मिल पा रहा है। इस दौरान उन्होंने कोविड टाइम में बंद की गई सवाई माधोपुर से मथुरा वाया बयाना होकर चलने वाली शटल ट्रेन को भी चलवाए जाने व नंदा देवी एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी बयाना में शीघ्र शुरू कराए जाने और कस्बे की अनाज मंडी के पीछे स्थित किसान भवन के निर्माण के लिए सांसद निधी से राशि उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!