बयाना में भाजपाइयों ने सांसद की मौजूदगी में मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

बयाना में भाजपाइयों ने सांसद की मौजूदगी में मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।

 

 

बयाना में आज भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गांव भीमनगर के बूथ संख्या 91 पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जिन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प आहार चढ़ाकर उनका भाव बिना स्मरण करते हुए उनके जीवन आदर्शों व उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके आदर्शों के अनुसार पार्टी की मजबूती व देश की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया। भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री मनोज मुर्रकि ने बताया यह आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना ने की इस मौके पर उपाध्यक्ष धनेश कंसाना युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वेंद्र कंसाना हरेंद्र चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!