बयाना में लावारिस घूम रहे विमंदित को अपना घर आश्रम भरतपुर भेजा

बयाना में लावारिस घूम रहे विमंदित को अपना घर आश्रम भरतपुर भेजा।

 

बयाना 12 जून। बयाना में कई दिनों से लावारिस घूम रहे एक बुजुर्ग विमंदित को आज सूचना मिलने पर घर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपना घर आश्रम भरतपुर भेजा है। अपना घर समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बुजुर्ग कुछ वर्षों से बयाना के गांव संतोकपुरा में रह रहा था जो अब भटकते हुए बयाना आ गया है। यह बुजुर्ग अपना नाम रामकिशन बता रहा है इसके अलावा अन्य जानकारी नहीं दे पा रहा है। अपना घर सेवा समिति के सदस्य अशोक शर्मा ने बताया बुजुर्ग को अपना घर आश्रम भरतपुर में भेजा जा रहा है जहां उसकी देखभाल व उपचार किया जाएगा तथा उसके परिजनों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!