बयाना में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ,नशीली दवाओं के दुरुपयोग और खतरों के बारे में बच्चों को दी जानकारी

भरतपुर 17 अगस्त

बयाना में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ,नशीली दवाओं के दुरुपयोग और खतरों के बारे में बच्चों को दी जानकारी

 

 

भरतपुर. तालुका विधिक सेवा समिति बयाना की ओर से शनिवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। समिति प्रभारी वंदना तनेजा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की अनुपालना में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष अपर जिला सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या एक सोनाली प्रशांत शर्मा के निर्देशन में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पैनल अधिवक्ता विकास गोयल ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उनसे होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं से मानसिक और शारीरिक सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को लेकर बने कानून के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि नशीली दवाओं की लत को रोकने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक शिक्षा और जागरूकता है। स्कूलों, समुदायों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को नशीली दवाओं के उपयोग के खतरों, लत की संभावना और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के परिणामों के बारे में शिक्षित करना चाहिए। इसके अलावा निशुल्क विधिक सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालतों के फायदों के बारे में बताया जाना चाहिए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे
م

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!